‘रश्मिरथी काव्योत्सव गतिविधि’

दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या , मुख्याध्यापिका और हिंदी विभागाध्यक्षा के निर्देशन में  हिंदी विभाग के ‘संवाद- क्लब’ की ओर  से कक्षा नवीं और दसवीं  के विद्यार्थियों के लिए ‘रश्मिरथी काव्योत्सव गतिविधि’ का आयोजन  27-5- 2021,दिन बृहस्पतिवार को दो से चार बजे तक किया गया।इस गतिविधि में  35 बच्चों ने हिस्सा लिया| प्रतिभागियों द्वारा रश्मिरथी के विभिन्न सर्गों की पंक्तियों  को  बहुत ही सुन्दर तथा ओजस्वीपूर्ण शैली में प्रस्तुत किया गया | संवाद – क्लब की सदस्या कक्षा बारहवीं की दो तेजस्विनी छात्राओं अश्मि श्रीया और राधिका गोयल द्वारा   इसमें सहयोग दिया गया  तथा इनके द्वारा  मंच का संचालन भी किया गया  ।  इस गतिविधि को पीपीटी के द्वारा नियम , विवरण और चित्रों  के साथ  तथा ऑनलाइन पोर्टल पर सुरक्षा की चेतावनी को भी बच्चों के सामने प्रस्तुत किया गया ||अंत  में विभाग द्वारा बुलाए गए  निर्णायकों  ने अपने प्रेरणादायी  विचारों से  बच्चों  को  उत्साहित किया|उनके विचार प्रतिभागियों के लिए आत्मीय,स्नेही,दूरंदेशी तथा प्रतिभागियों की  प्रस्तुति की प्रशंसा से भरे थे| यह प्रतियोगिता संवाद -क्लब के प्रभारी श्री सुशील प्रसाद वर्मा के द्वारा आयोजित थी|विद्यार्थियों में इतनी रुचि थी कि वे सभी अंत समय तक इस गतिविधि का आनंद लेते रहे|28-5-2021 ,दिन शुक्रवार की  सुबह परिणाम घोषित कर  दिया गया | परिणाम इस प्रकार है —

‘रश्मिरथी काव्योत्सव गतिविधि’ परिणाम —

1.विनायक गौड़ —    10C – प्रथम स्थान

2.विशेष चौरसिया –     9 I — द्वितीय स्थान

3.शायला विजय —-   10 I – तृतीय स्थान

4.अनंता राय —          9E – चतुर्थ स्थान तथा प्रोत्साहन 

5.राखी मैती —           9E – पंचम स्थान तथा प्रोत्साहन 

प्रथम सांत्वना पुरस्कार —    1.  राबिया वाली 10C

द्वितीय सांत्वना पुरस्कार –    2.  तन्मय जैन 9C

तृतीय सांत्वना पुरस्कार –     3.  ईशान मेहरा 10 F