“ दोहा – पद गायन प्रतियोगिता ” कक्षा- सात

 सत्र- 2021-22

        दिल्ली पब्लिक स्कूल,  राम -कृष्ण पुरम में Happiness Quotient’ – Let the creativity flow के अंतर्गत प्रधानाचार्या एवं  हिंदी विभागाध्यक्षा के निर्देशन में  हिंदी विभाग के ‘संवाद- क्लब’ की ओर  से कक्षा सात   के विद्यार्थियों के लिए “ दोहा -पद गायन प्रतियोगिता  ”  का आयोजन दिनांक 3  जून 2021,गुरुवार को  सुबह 10.00 – 11.30  बजे तक किया गया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य,कला व संस्कृति के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करना तथा नैतिक-व्यावहारिक मूल्यों का रोपण करना था। 

कार्यक्रम की शुरुआत संचालकों द्वारा अनिवार्य घोषणा व नियमावली की जानकारी देने के साथ हुई तदुपरांत डॉक्टर पी.चिन्ना द्वारा निर्णायक गण का स्वागत व परिचय दिया गया।  

प्रतिभागियों ने  भक्तिकाल के कवियों -कबीर,सूरदास,रैदास ,रहीम व मीराबाई के पदों -दोहों की प्रस्तुति से दर्शकों का  मन मोह लिया। प्रतियोगिता से बच्चों के  आत्मविश्वास,धैर्य,साहस व संप्रेषण जैसे गुणों का परिचय तो मिला ही उनके अंदर प्रस्तुतिकरण,वाक्-श्रवण कौशलों का विकास भी हुआ।  

विद्यालय की  पर्यवेक्षक (6-8 ) श्रीमती विनीता गुप्ता ,कक्षा प्रतिनिधि  नलिनी जी ने तथा महिमा जी ने भी अपनी  उपस्थित दर्ज़ की। संवाद क्लब की सदस्या कक्षा बारहवीं की रूहीन व ग्यारहवीं की  छात्रा खुशाली  ने कुशलता पूर्वक  मंच संचालन किया।निर्णायकों ने अपने प्रेरणादायी विचारों से प्रतिभागियों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने सुझावों से भी  लाभान्वित किया। 

अंत में आभार प्रदर्शन मनीष जैन के द्वारा किया गया।   

 प्रतियोगिता  के संयोजन का दायित्व डॉक्टर पी.चिन्ना  एवं मनीष जैन ने निभाया।  

प्रतियोगिता  के परिणाम निम्नानुसार रहे – 

         नाम                       कक्षा                                   अंक    स्थान 

DEVASHISH BINDAL7D55.5प्रथम
HRIDYANSHI SINGH7C55द्वितीय
RITWIK GUPTA7G52तृतीय
DIYA BHAUMIK7A                                          52तृतीय
TANISHQ ARORA7K51प्रोत्साहन पुस्कार
HRIDAY PODDAR7D49प्रोत्साहन पुस्कार
HARGUN KAUR7E48.5प्रोत्साहन पुस्कार